बैतूल। शाहपुर तहसील के अंतर्गत गुवाढी रेत खदान में अवैध उत्खनन मामले मे लेकर डंपर यूनियन के सदस्य पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल और एसपी भदौरिया से मिले। सदस्यों ने बताया कि बुधवार को एसपी को ज्ञापन दिया था। एसपी और कलेक्टर के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी लेकिन इस मामले में पुलिस ने जो डंपर वैध खदानों पर खड़े थे उन पर जब्ती की कार्रवाई की है एवं उनके गाड़ी मालिकों पर चोरी की धाराओं में केस बनाया है जबकि यह केस झूठे तरीके से बनाया गया है। शिवा कार्पोरेशन की वैध खदान से रेत ट्रक में लोड की जा रही थी। जिसकी टोकन रसीद भी डंपर मालिको के पास है प्रशासन ने बिना पक्ष सुने एक तरफा कार्यवाही की है।यूनियन ने कहा की जांच हो जाए तो असल बात पता चलेगी। तहसीलदार और ग्रामीणों के बीच जो लड़ाई हुई उसका परिणाम डंपर मालिक और डंपर ड्राइवर भुगत रहे,जबकि डंपर मालिकों का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान राजकुमार दीवान, कृष्णा गायकी, राजेश गावंडे, नारायण पवार, तोफीक खान, प्रणय पाठक, रितेश पवार, अनिल पवार, छोटू वाघ, श्याम केलोनिया, गजेंद्र, अजय बर्डे, रवि राठौर, दीपक राठौर उपस्थित थे।