सारनी। 21 मई को स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाने हेतु जिला उपाध्यक्ष तिरुपति एरोलु एवं कार्यवाहक मंडलम मानिक धोटे के द्वारा राजीव जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संबोधन में तिरुपति एरोलु जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस ने कहा कि राजीव जी एक महान व्यक्तित्व के धनी थे जिनके द्वारा इस देश में संचार क्रांति और अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को संपादित किया गया। ऐसे महान भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को हम उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करते हैं यह पुण्यतिथि पूर्णता सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मनाई गई। इस अवसर पर जिला सचिव शब्बीर बेदी जी भी उपस्थित थे, तथा इस अवसर पर सुनील शर्मा जी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बैतूल द्वारा दीये गए निर्देश के अनुसार लॉक डाउन जैसी विषम परिस्थिति मे प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए बिजली बिल के विरोध में समस्त जिले के कांग्रेसजनों अपने अपने आवास पर सारनी क्षेत्र मे बड़े हुए बिजली बिल की प्रति को भी जलाया।
सारनी यूथ कांग्रेस ने ज़रूरत मंदो को दी सहायता राशि
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवास मध्यप्रदेश के प्रभारी भैया पवार के दिशा निर्देश पर यूथ कांग्रेस सारनी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने ज़रूरतमंदों को सहायता राशि एवं मास्क वितरण किया गया। यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र वाडिवा ने बताया की आज कोरोना वायरस जैसी महामारी से गरीब मजदूरों के समाने आर्थिक स्थिति खराब हैं जिसे देखतें हुयें जरूरतमंद लोगों की मदत की। यूथ कांग्रेस के जिला सचिव हेमंत धोटे, हितेश निरापूरे ने कहा की यूथ कांग्रेस पूरे भारत में जरूरतमंद लोगों की मदत कर रहा हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति, संदीप पंडोले, जफर अंसारी, शुभम वराठे, गौतम नागले से उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours