बैतूल। अवैध रेत उत्खनन रोकने गयी पुलिस और राजस्व की टीम।पर बीती रात बैतूल के शाहपुर थाना इलाके में ग्रामीणों और ट्रक ड्रायवरों ने पथराव कर हमला कर दिया। इस हमले में एक पटवारी गंभीर रूप से घायल हुआ है जबकि तहसीलदार, डीएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियो को भी चोटे आयी है। घटना के बाद बैतूल से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। जिसके बाद ढोढरामोहार गाँव के एक दर्जन ग्रामीणों को हिरासत में।लिया गया है। इस मामले में करीब 25 लोगो को नामजद किया गया है।
एसडीओपी एमएस मीना के मुताबिक बीती रात तहसीलदार शाहपुर को जानकारी मिली थी कि शाहपुर इलाके के गोवाड़ी रेत खदान पर 20 से 25 डंफरो में रेत भरी जा रही है। सूचना पर पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुचे तहसीलदार ने 3 से चार डंफरो को जप्त कर थाने भेज दिया था।बाकि डंफरो की जप्ती की कार्रवाई चल रही थी तभी ढोढरामोहार के ग्रामीणों।ने सरकारी अमले पर पथराव कर दिया। इस हमले में ग्रामीण महिलाएं भी शामिल थी।