सारनी। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पाथाखेड़ा क्षेत्र द्वारा पेंच कन्हान से पाथाखेड़ा एरिया में ड्यूटी करने आने वाले कामगार जिनकी लॉकडाउन के कारण ड्यूटी नहीं हो पा रही थी इस समस्या के निराकरण हेतु संघ द्वारा लगातार कई पत्र द्वारा जिला कलेक्टर बैतूल से आग्रह किया जा रहा था। उपरोक्त समस्या के निवारण हेतु अपने सांसद मान्यवर डी डी उइके जी व्  विधायक मान्यवर डॉ पंडाग्रे जी के विशेष सहयोग  तथा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सहकोल प्रभारी मान्यवर राकेश भाई चतुर्वेदी जी, छिंदवाड़ा  भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू के मार्गदर्शन से कलेक्टर बैतूल द्वारा पेंच कन्हान से पाथाखेड़ा आनेवाले कामगारों  को अनुमति प्रदान कर दी  गयी है कल 8 मई से ही सभी पालियो में अपनी ड्यूटी पर आ सकते है. इसके लिए आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा सारनी एसडीओपी अभय राम चौधरी से चर्चा कर कहा की किसी भी कामगार को ड्यूटी  आने से न रोका जाए जिसके लिए विधायक जी ने छिदवाड़ा बैतूल कलेक्टर से चर्चा की है कामगारों को ड्यूटी आने की छुट दी जाये । लेकिन निम्न बातो का ध्यान रखते हुए :–1)माईन द्वारा जारी अपना आई कार्ड आपको दिखाना अनिवार्य होगा आई कार्ड आपके पास होने पर ही आनेजाने की अनुमति होगी(कोई भी वे पास की जरूरत नहीं आपका आई कार्ड दिखाकर आप आनाजाना कर सकते है ),  2) मोटर सायकल से सिंगल व्यक्ति ही आ सकते है. 3) फोरव्हीलर पर ड्राइवर सहित कुल 5लोग ही आ सकते है. 4) शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा.5) सभी कामगार मास्क लगाकर ही आएंगे. बंधुओ भारतीय मजदूर संघ आपकी हर समस्या में हरदम आपके साथ है अगर आनेजाने के दौरान आपको कोई भी समस्या हो तो तत्काल इन नंबरों पर सम्पर्क करें तुरंत ही समस्या का निराकरण किया जायेगा.. मोबइल नंबर(9425381923,  6263750283, 7746933774)पर सम्पर्क करे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *