सारनी। दीनदयाल रसोई मे भोजन वितरण का कार्य बंजरग दल द्वारा किया गया। बजरंग दल सारनी प्रखंड एवं मैकनली भारत के इन्जीनियरिग रेसीडेन्सीयल मैनेजर सिमरन बनर्जी, रवि रघुंवशी की तरफ से एव उनके उपस्थिति में शुक्रवार को का वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5 में प्रतिदिन अनुसार जो 300 पैकेट का वितरण किया गया। उसमें उक्त सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज के दिन सहयोग प्रदान किया तथा दीनदयाल अंतोदय रसोई सारनी में आकर अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हरिद्वार में शहीद पुरुषोत्तम शर्मा एवं अन्य सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की सारनी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत हमारे ही नगरपालिका कर्मचारी पन्नालाल सारवान का निधन कुछ दिन पूर्व हुआ उनको भी पंडित दीनदयाल रसोई में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तथा उसके पश्चात संरक्षक रंजीत सिंह और सुधा चंद्रा एव विश्व हिन्दू परिषद, बंजरग दल के द्वारा सभी वार्डों में भोजन के पैकेट भिजवाए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पीयूष, विवेक सिंह ठाकुर, भीम बहादुर थापा, सुनील मोखड़े, रेवा शंकर मगरदे, मुकेश यादव, विनय मदने, धर्मेंद्र वर्मा, महादेव विश्वकर्मा, विनोद झरबड़े, नारायण झरबड़े, सुनील पाटिल, राहुल कापसे, शुभम मालवीय, आदि उपस्थित थे। लगातार 1 मई से संचालित हो रहे हैं इस दीनदयाल रसोई में सभी व्यपारी, सामाजिक धार्मिक संस्थानों के कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *