सारनी। पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई शोभापुर कॉलोनी में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कोरोना महामारी में दीनदयाल रसोई के माध्यम से लगातार 15 दिनों से वार्ड क्रमांक 30, 31, 32, 33, 34, 35 में 400 पैकेट सुबह 400 पैकेट शाम को दीनदयाल अंत्योदय समिति के सदस्यो द्वारा बिना किसी शासन के सहयोग के शहर के सभी व्यपारी, सामाजिक, धार्मिक संस्थानों एवं आम जनमानस के सहयोग से भोजन का वितरण किया जा रहा है। इस कार्य में दीनदयाल अंतोदय रसोई के संरक्षक रंजीत सिंह सुधा चंद्रा ने बताया कि दीनदयाल रसोई में सभी सदस्य पंडित दीनदयाल जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक रसोई का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिए हुए हैं। इस अवसर पर आज दीनदयाल रसोई में संरक्षक रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा रमेश हरोड़े, समीर मशीद, जोगेन्द्र सुर्यवंशी, सतीश चौरे, वीरेंद्र सोलंकी, प्रकाश शिवहरे, दीपक चौहान, मुकेश सोनारे, जगदीश पवार, रमेश फूलचंद यादव, मन्नू, बंटी, पप्पू, धर्मेंद्र, गुड्डू सोनी, मिश्री लाल सोनी, रवि पांसे आदि सदस्यो के साथ मिलकर भोजन पैकेट का वितरण किया। शुक्रवार को कथावाचक राजा आनंद महाराज सलैया के ग्रामीणों के द्वारा दिया गया दान स्वरूप अनाज लेकर विवेकवाणी प्रांगण पहुंचे, इस अवसर पर उनके साथ रूपचंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने रसोई का संचालन कर रहे रसोई के सभी सदस्यों का प्रशंसा की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *