रावनदेव के जंगल मे लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

Estimated read time 1 min read

सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्रान सलैया में स्थित रावनदेव के जंगल मे गुरुवार को आग लग गई, जिसकी जानकारी मिलते ही नपा सारनी का फायर बिग्रेड अमला मौके से पहुँचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार रावनदेव के जंगल में गुरुवार की सुबह यह आग लगी, हालांकि इस आग से कोई जान-माल की हानि नही हुई। रावनदेव पहाड़ी के आस-पास मौजूद खेत पर किसानों ने आग लगने की जानकारी नगर पालिका के फायर बिग्रेड अमले को जिसके पश्चात नपा के फायर बिग्रेड अमले ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पा लिया। फायरकर्मी हरेन्द्र भारती, अजयनाथ, हरदेव ने बताया कि यह आग सुबह के समय में जंगल में लगी हमनें करीब 30 मिनट को कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया, यह आग रावनदेव पहाड़ी से धीरे-धीरे फैलते हुए पंचायत द्वारा लगाई गई नर्सरी तक पहुँच गई, नर्सरी के आस-पास कई किसानों के खेत और मकान लगे हुए थे समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा आग किसानों के खेत और मकान तक पहुँच जाती।

More From Author

+ There are no comments

Add yours