सारणी। आम आदमी पार्टी ने आगामी 18 मार्च से राष्ट्रीय सदस्यता अभियान मिस्ड कॉल के माध्यम से सारणी क्षेत्र में चौक चौराहों पर चलाया जाएगा।आम आदमी पार्टी के सदस्यता प्रभारी सिराज खान ने बताया कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान मिस्ड कॉल के द्वारा जारी किए गए राष्ट्रीय नंबर 9871010101 पर आम आदमी पार्टी से और एक स्वच्छ राजनीति से जुड़ने के लिए चौक चौराहों पर स्टाल लगाकर पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाएंगे । आम पार्टी में जुड़कर शहर में आम नागरिक का अधिकार हर व्यक्ति को मिल सकें इस लोकतंत्र में उसके लिए भरसक प्रयास किया जाएगा कार्यकर्ताओं के द्वारा इस सदस्यता अभियान में सदस्यता निशुल्क हैं किसी भी प्रकार की कोई राशि का भुगतान सदस्यता में नहीं लिया जाएगा इस सदस्यता अभियान में पार्टी के जिला प्रमुख पदाधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि इस सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर एक स्वच्छ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कराए ।
आम आदमी पार्टी 18 मार्च से शुरू करेंगी सदस्यता अभियान
+ There are no comments
Add yours