सारनी। पाथाखेड़ा पुलिस ने 3 महीनों से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफाई प्राप्त की हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को प्रधान आरक्षक अनंतराम लोधी, आरक्षक अभिषेक यादव, सैनिक विनोद वरकड़े के द्वारा स्थाई वारंटी जीतू उर्फ जितेंद्र पिता राजू उर्फ राजकुमार गोहर जाति स्वीपर आयु 35 साल निवासी अंबेडकर नगर पाथाखेड़ा को जारी स्थाई वारंट श्रीमती सुनीता तारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बैतूल कि न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 2718/15 अपराध क्रमांक 493/15 शासन विरुद्ध जीतू धारा 354 323 506 आईपीसी के तहत 17 दिसम्बर 2019 को जारी किया गया था। उक्त स्थाई वारंटी को पुलिस अधीक्षक बैतुल, थाना प्रभारी सारनी एवं चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा के मार्ग निर्देशन पर बड़ी हिकमत अमली से तलाश काफी खोजबीन कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल पेश किया गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *