सारनी। पंडित दीनदयाल अंत्योदय समिति के तत्वधान में दीनदयाल रसोई सारणी में पूरे विश्व में फैले कोरोना जैसे भीषण महामारी से प्रभावित पूरा विश्व साथ ही भारत जहां आज 50,000 से ज्यादा संक्रमित लोगों की संख्या हो चुकी है। इस भीषण समय पर कोरोना वीर जो दिन भर कड़कती धूप में आम जनमानस की रक्षा करने हेतु अपना जीवन त्याग त्याग दे रहे हैं, ऐसे पुलीश महकमा, पत्रकार बंधु जो शासन प्रशासन और आम जनमानस के बीच सामंजस्य बनाने हेतु अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सारणी में संचालित पंडित दीनदयाल रसोई के संरक्षक सहित सभी सदस्यो ने इनको कोरोनावीरो को सम्मानित करने का निर्णय लिया। और आज कोरोना विरो को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन सभी को भीषण गर्मी से बचने के लिये गमछा प्रदान कर उन्हे सम्मान किया। पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी अभय राम चौधरी, सारणी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल,सभी पत्रकारगण,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा,संरक्षक रंजीत सिंह सुधा चंद्रा,भीम बहादूर थापा ने अपने समस्त समिति के सदस्यो के साथ कोरोना वीर पुलीश प्रशासन,व पत्रकारो का सम्मान किया। इस अवसर पर पत्रकार अक्षय जोशी,अब्दूल रहमान,नन्हे चन्द्रवशी,कालिदास चौरासे,अजय रघुंवशी, छविनाथ भारद्वाज,हर्षिता बत्रपं, संजीव डोंगरे, अरुण शर्मा, शिवाजी सुने,राजेश राठौर, संदीप चौकीकर, कैलाश पाटिल, शंकर साहू, नामदेव गुर्जरे, निलेश राजपूत, बृज किशोर भारद्वाज, कुबेर डोंगरे, गजेंद्र सोनी, राकेश सोनी, संतोष कैथवास, मुकेश डेहरिया, नवीन सहीत सभी पत्रकारो का सम्मान किया,इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी चौधरी जी ने कहा कि अंतोदय समिति का बहुत-बहुत साधुवाद आप सभी ऐसे कठिन समय में पंडित दीनदयाल के सपनों को पूरा करते हुए अंतिम व्यक्ति तक भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे है । थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हम सभी कोरोना वीर के साथ साथ आप लोग भी उतने ही सम्माननीय हैं जो समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक इस कठिन परिस्थिति में भोजन पहुंचा कर हमें अनुशासन पालन करने के लिए मार्ग भी प्रशस्त कर रहे हैं। आप सभी स्वस्थ रहें स्वच्छ रहें यही हमारा मध्य प्रदेश सरकार और भारत सरकार का भी लक्ष्य है ।अतः इस समय हम सभी को आपस में सामंजस्य बना कर चलना होगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने कहा कि आपके द्वारा किया गया यह प्रयास समाज के लिए एक नई दिशा देने का सराहनिय कदम है हर व्यक्ति को अपने आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंद और असहाय परिवारों पर दया का भाव बनाते हुए इस कठिन परिस्थिति में उनका साथ देना चाहिए। अंत में चौकी प्रभारी नितिन पाल ने सभी दीनदयाल रसोई के शोभापुर एवं सारणी में संचालित करने में लगे हुए कार्यकर्ताओं को अंतिम गहराइयों से धन्यवाद प्रेषित किया। पत्रकार बंधुओं से भी अक्षय जोशी रहमान नेअंतोदय समिति के कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा किए हुए कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर संरक्षक रंजीत सिंह,सुधा चंद्रा,भीम बहादूर थापा, रमेश हारोड़े विनय मदने सुनील मोखड़े, नागेंद्र निगम, सुनंदा पाटिल, मुकेश यादव,रेवा शंकर मगरदे, रूपलाल बेलवंशी, राजकुमार नागले, नारायण झरबड़े,धर्मेंद्र वर्मा, विनोद झर बड़े,माधव विश्वकर्मा, शिवम मालवीय, राहुल कापसे, सुनील पाटिल ,राकेश सोनी, गंगाधर चढ़ाकर,बडू माकोड़े, रमेश हारोड़े मारुति पांसे आदि सहित सभी दीनदयाल विचारक उपस्थित थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *