सारनी। विद्युत वितरण कंपनी सारणी 33 केवी एवं 11 केवी सब स्टेशन में रखरखाव की वजह से गुरुवार 7 मई को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी यह जानकारी बिजली विभाग के सहायक यंत्री महेश कोली द्वारा दी गई उन्होंने बताया कि सब स्टेशन के मेंटेनेंस के लिए सारनी नगर और आसपास के ग्रामीण अंचल में सुबह 8से दोपहर 2बजे तक बिजली गुल रहेगी सहायक यंत्री ने शहर एवं ग्रामीण अंचल के लोगों से बिजली से संबंधित कार्य पूर्व में करने का आग्रह किया है जिससे क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार से परेशान ना होना पड़े।