वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मंडल अध्यक्षो से किया आव्हान
बैतूल। भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रैसिंग के माध्यम से मंडल अध्यक्षो से चर्चा करते हुए आव्हान किया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने लाॅकडाउन में ग्रीन और आॅरेंज जोन वाले क्षेत्रो को काफी सारी छूट दी है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता इस छूट के दौरान सरकार के निर्देषो का पालन करवाने में महत्ती भूमिका निभांए। क्योंकि वैष्विक महामारी कोरोना का संकट अभी समाप्त नही हुआ है। ऐसे में सरकार द्वारा जारी निर्देषो का पालन करना और कराना आवष्यक है। इस बैठक में श्री बरूआ ने पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देषो के तहत किए जा रहे सेवा कार्यो की मंडलवार समीक्षा भी की। वीडियो कान्फ्रेसिंग में सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, कान्फ्रेसिंग प्रभारी अबिजर हुसैन सहित कोरोना महामारी हेतू बनाए गए विधानसभा समन्वयक, मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद श्री उइके ने कहा कि हमारा जिला चारो ओर से कोरोना संक्रमण प्रभावित जिलो से घिरा हुआ है इसीलिए सावधानी बरतना होगा। उन्होने शासन द्वारा जारी राहत कार्यो एवं जनकल्याणकारी योजनाओ के क्रियान्वयन में भी ध्यान रखने को कहा। श्री उइके ने कहा कि प्रदेष में गरीबो के कल्याणार्थ चलाई गई संबल योजना को पुनः शुरू करने पर मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान का आभार मानते हुए कार्यकर्ताओ से योजना का लाभ जनता को दिलाने में सहयोग करने का आग्रह किया। विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने प्रदेष एवं केन्द्र सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरो को उनके घर भेजने के प्रयासो की जानकारी देते हुए आग्रह किया जो लोग बाहर से आ रहे है उनका विषेष ध्यान रखे। प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंडल अध्यक्षो से जल संकट सहित मनरेगा के कार्यो पर चर्चा की और कहा कि जहां मजदूरो को काम नही मिल रहा है और पेयजल का संकट है उसकी जानकारी जिला संगठन, सांसद, विधायक को दे। अंत में अबिजर हुसैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।