सारनी। जन आदर्स स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के रंजीत सिंह, रवि देशमुख, सुभाष सिंह, तौफिक आलम ने बताया कि कोरोना वार्रियस जमीनी स्थर पर पुलीस कर्मी एवं सफाई कर्मचारी एव फायर ब्रिग्रेड के सदस्य काम कर रहे है। समिति के सदस्य सुबह इनके स्वलपहार की व्यवस्था करती है कोरोना वॉरियर्स की चिंता करते हुए जन आदर्श वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सभी कर्म वीरों को जमीनी स्थर पर जाकर उन्हे चाय व स्वल्पाहार कराने का निर्णय लिया गया है, जिसमे मंगलवार को दूसरे दिन चाय, समोसे की व्यवस्था की है। प्रतिदिन जन आदर्श वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यो द्वारा कोरोना कर्मवीरो को अपने कर्तव्य स्थान पर चाय, पोहा, समोसे, भजिया, बिस्कीट व फल देने की व्यवस्था करायी जाएगी। इस अवसर पर जन आर्दश स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी के जीपी सिंह, नन्हे सिंह, संगत शास्त्री, मुकेश जायसवाल, राकेश दरवाई, लकी निरापुरे उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *