भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका एवं गुरु वाणी और कीर्तन का श्रवण किया। उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने देश और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके संघर्षों, त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यालय प्रभारी डॉ. निशांत खरे उपस्थित रहे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं का कांग्रेस छोड़कर जाना पार्टी के लिए आत्ममंथन का विषय है। कांग्रेस को अपनी नीतियों, नेतृत्व और पार्टी की कार्यप्रणाली पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। जनता का विश्वास लगातार कांग्रेस से कम हो रहा है। कांग्रेस को सबसे पहले अपने संगठन और नेताओं को संभालने की जरूरत है। कौन कांग्रेस में आएगा और कौन पार्टी छोड़कर जाएगा, यह तो भविष्य बताएगा। जीतू पटवारी कांग्रेस के नेता हैं, वे ही बता सकते हैं कि कितने लोगों को कांग्रेस में ला पाएंगे और कितने कार्यकर्ताओं को पार्टी में संभाल पाएंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *