• बाबा मठारदेव खेल समिति के तत्वावधान में आयोजन, धमाडे लायंस और अथर्व किंग ने जीते मैच

सारनी। शहर के रामरख्यानी स्टेडियम में पंडाल प्रीमियर लीग पी.पी.एल सीजन-5 के तीसरे दिन शनिवार 21 नवंबर को तीन रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें धमाडे लायंस एवं अजलान ने मैच जीते। बाबा मठारदेव खेल समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष रामरख्यानी स्टेडियम में पंडाल प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पी.पी.एल. सीजन-5 का आयोजन गुरूवार 19 नवंबर से शुरू हुआ। स्पर्धा के तीसरे दिन पहला मैच धमाडे लायंस एवं सतपुड़ा टाइगर्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाडे लायंस ने निर्धारित 10 ओवर में 111 बनाए। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सतपुड़ा टाइगर्स ने स्कोर इक्वल कर दिया। सुपर ओवर में सतपुड़ा टाइगर्स ने 14 रन बनाए। जवाब में धमाडे लायंस ने 1 बाल शेष रहते स्कोर चेस कर लिया। मेन ऑफ द मैच सुरेश परमार रहे। दूसरा मैच अजलान बादशाह और अथर्व किंग के बीच हुआ। अजलान बादशाह ने 10 ओवर में 88 रन बनाए। अथर्व किंग ने 9 ओवरों में ही मैच जीत लिया। मेन ऑफ द मैच हितेन्द्र सिंदूर रहे। तीसरा मैच रेड डायमंड एवं धमाडे लायंस के बीच हुआ। रेड डायमंड ने 111 रनो का लक्ष्य दिया। धमाडे लायंस ने 9 ओवरों में ही मैच जीत लिया। मेन ऑफ द मैच महेश डोंगरे रहे। स्पर्धा के सफल आयोजन में मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी, नगर पालिका परिषद सारनी, पुलिस प्रशासन, व्यापारी संघ सारनी, गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों का विशेष सहयोग होता है।
आज खेले जाएंगे सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले
स्पर्धा के चौथे दिन 22 नवंबर को प्रतियोगिता के सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेले जाएगे। पहला सेमी फाइनल मैच धमाडे लायंस एवं अजलान बादशाह के बीच सुबह 9.30 बजे से होगा। दूसरा सेमी फाइनल मैच रेड डायमंड एवं अथर्व किंग के बीच होगा। दोनों सेमी फाइनल में जीतने वाली दो टीमों के बीच फैलनल मुकाबला होगा। समिति ने खेल प्रेमियों से मैचों का लुल्फ उठाने का आग्रह किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *