• विपक्षी दल गलत नैरेटिव बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाते हैं, तथ्यों के साथ जवाब दें – शिवप्रकाश
  • देश की जनता सड़क पर अराजकता फैलाने वालों की मानसिकता समझती है, चुनाव में जवाब देगी
  • पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने व आगे बढ़ाने के लिए कार्य करे मीडिया विभाग

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल नहीं की जा सकती है। जनता सड़क पर अराजकता फैलाने वालों की मानसिकता समझती है, चुनाव में जवाब देगी। विपक्षी दल गलत नैरेटिव बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाते हैं। भाजपा मीडिया विभाग के सभी साथी तथ्यों के साथ विपक्षी के झूठ का पर्दाफाश कर जनता तक सच्चाई पहुंचाने का कार्य करें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित दल है। पार्टी की विचारधारा को और मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए मीडिया विभाग और मजबूती के साथ कार्य करें। विभाग विभाग पार्टी का चेहरा होता है। आप सभी भाजपा सरकार के कार्यों और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करें। बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी मंचासीन रहे। बैठक का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री बृजगोपाल लोया ने किया।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों को जनता के बीच पहुंचाएं – श्री शिवप्रकाश
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से देश में अद्वितीय कार्य किए गए हैं। सभी क्षेत्रों में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के कई गंभीर विषयों का स्थायी समाधान किया है। भारत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में मीडिया विभाग के सभी साथीगण सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाए। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रदेश सरकार के कार्यों और उपलब्धियां भी जनता तक पहुंचाकर यह बताएं कि भाजपा सरकार ही विकास कर सकती है। वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के पास जनता को बताने के लिए खुद की उपलब्धियां नहीं हैं, इसलिए गलत नैरेटिव बनाकर देश की जनता में भ्रम फैलाने की स्थिति निर्मित करने का प्रयास करते हैं। देश और मध्यप्रदेश की जनता विपक्षी दलों की मानसिकता को भलीभांति समझती है और उन्हें जवाब भी देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकारों के कार्यों और संगठन की गतिविधियों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाएं और संगठन की मजबूत के लिए कार्य करते रहें। विषयों का अध्ययन करें और विपक्षी दलों की कारगुजारियों को भी जनता को बताकर उनकी असलियत जनता के सामने रखने का कार्य करें।
विषयों का पूरा अध्ययन कर पार्टी का पक्ष जनता तक पहुंचाएं – हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के मीडिया विभाग के साथीगण केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों, उपलब्धियों और संगठन के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। सभी साथीगण विषयों का अध्ययन कर पार्टी का पक्ष जनता तक पहुंचाएं, क्योंकि मीडिया विभाग ही पार्टी का चेहरा होता है। मीडिया विभाग लोकतांत्रिक तरीके से सरकार और संगठन के कार्यों को जनता तक पहुंचाने में महती भूमिका निभा रहा है। विपक्ष झूठ और भ्रम फैलाने का भरसक प्रयास करता है, लेकिन हमें तथ्यों के साथ विपक्ष के मनगढंग आरोपों और झूठे नैरेटिव का पर्दाफाश करना है। भाजपा विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है, लेकिन कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की कोई अपनी विचारधारा नहीं है। मीडिया विभाग अपनी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर और स्थापित करने के लिए कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए अनेकों योजनाओं संचालित की जा रही हैं। सरकार की योजनाओं को आंकड़े के साथ जनता को बताएं कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि विचारधारा को स्थापित करने और जनता की सेवा का लक्ष्य लेकर आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *