भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, हाल ही में संपन्न अभियानों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि 1 से 25 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष ‘सेवा दूत’ अभियान चलेगा, इसमें पूर्णकालिक कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर जी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय और योजनाबद्ध कार्य जरूरी है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ता हैं। संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि को यह समझना होगा कि पद केवल दायित्व नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति जवाबदेही भी है। संगठन की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब सभी स्तरों पर बेहतर संवाद, समन्वय और आपसी विश्वास के साथ कार्य किया जाए। संगठनात्मक कार्यों में केवल कार्यक्रमों का आयोजन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कार्यक्रमों के उद्देश्यों की पूर्ति और उनके परिणामों का मूल्यांकन भी आवश्यक है। प्रत्येक पदाधिकारी को अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करनी चाहिए और यह आत्ममंथन करना चाहिए कि उसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन कितनी गंभीरता और प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच संवाद निरंतर बना रहना चाहिए। संगठन के विस्तार के लिए बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। वरिष्ठ पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनसे संवाद करना चाहिए और उनकी मेहनत और योगदान को उचित महत्व देना चाहिए। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि व्यक्ति, व्यवस्था एवं समाज के निर्माण से ही देश को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। परंतु संगठन में पदाधिकारी के नाते हमारा कार्य व्यवस्था निर्माण का है, जिसे पारदर्शिता, सामूहिक निर्णय, सकारात्मक कार्यसंस्कृति और समयबद्ध कार्ययोजना से पूर्ण करना है। किसी भी जिम्मेदारी का मूल्यांकन केवल पद के आधार पर नहीं, बल्कि कार्य की गुणवत्ता, परिणाम और संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर होना चाहिए। संगठन की सफलता का वास्तविक पैमाना यही है कि कार्यकर्ता स्वयं को सम्मानित, सक्रिय और संगठन का अभिन्न हिस्सा महसूस करें। जब प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझेगा और प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलेगा, तभी संगठन निरंतर मजबूत और अधिक प्रभावी बनेगा। आज के समय में सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यम भी संगठनात्मक संवाद के महत्वपूर्ण साधन बन गए हैं। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता, निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं, हमें इसे और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा, सेवा और जनसंपर्क के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करें। संगठन की निरंतर सक्रियता और सामूहिक प्रयासों से पार्टी की पहुंच और अधिक व्यापक होगी तथा बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनेगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन निरंतर सक्रियता, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और जनसेवा के संकल्प के आधार पर आगे बढ़ रहा है। संगठन के प्रत्येक स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 1 से 25 दिसंबर तक प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष ‘सेवा दूत’ अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत पूर्णकालिक कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसंपर्क के कार्यों को और प्रभावी बनाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाए और पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर जी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय, संवाद और योजनाबद्ध कार्य जरूरी है। संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी कर उन्हें बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए। जिला, मंडल और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और निरंतर सक्रियता ही संगठन को अधिक सशक्त बनाने का आधार है। सभी कार्यकर्ता आपसी संवाद और समर्पण के साथ संगठन के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में जुटें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *