• नगर पालिका, बिजली कंपनी,पुलिस,स्वास्थ्य विभाग, समाजसेवियों एवं आयोजन सहयोगियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सारनी। उत्तर भारतीय समाज की धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना छठ महापर्व आज सामाजिक एकता,समर्पण और सामूहिक सहभागिता का जीवंत उदाहरण बन चुका है। सारनी में आयोजित छठ महापर्व 2026 का दो दिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा,उत्साह, भव्यता और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन की सफलता में प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों,कलाकारों और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।छठ घाट पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा,चिकित्सा व्यवस्था, मंच संचालन,सांस्कृतिक कार्यक्रम,झांकियों, चाय-प्रसाद वितरण एवं आतिशबाजी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को बेहतर स्वरूप देने में अनेक लोगों और संस्थाओं ने खुलकर सहयोग प्रदान किया। इसी सामूहिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भोजपुरी एकता मंच ने सहयोगियों को स्मृति चिह्न, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रजीत सिंह के नेतृत्व में मंच के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिषद सारनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन विजवे, स्वच्छता निरीक्षक कमल किशोर भावसार एवं कमलेश पटेल को नगर की व्यवस्थाओं और स्वच्छता संबंधी सहयोग के लिए सम्मानित किया। नगर पालिका प्रशासन के सहयोग से छठ घाट की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाने और श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिली।वहीं मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी सारनी,सारनी पुलिस प्रशासन,गोताखोर शर्मा टेंट हाउस,रोशन मोहबे, स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने भी आयोजन के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आवश्यक सहयोग दिया। सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं में इनका योगदान सराहनीय रहा।आयोजन की भव्यता में सांस्कृतिक एवं तकनीकी सहयोग देने वाले रूही साउंड परासिया, पुनीत आर्ट,जबलपुर की झांकी टीम, मां वैष्णो देवी जागरण, बाबा फ्लावर सारनी, टेंट हाउस, चाय व्यवस्था, प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े सहयोगियों को भी मंच की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजन में झांकी व्यवस्था, मंच सज्जा, आतिथ्य और अन्य जिम्मेदारियों में किशोर बर्डे, अल्का झा, जितेंद्र, अंकित यादव एवं ससवंत सिंह सहित अनेक सहयोगियों ने अपनी भूमिका निभाई।छठ महापर्व के दौरान आतिशबाजी की व्यवस्था में विशेष सहयोग देने वाले तिरुपति बालाजी वार्ड के पार्षद पति एवं समाजसेवी पंचू खान तथा शनि चतुर्वेदी को भी भोजपुरी एकता मंच ने शील्ड देकर सम्मानित किया। यह सम्मान मंच के विक्की सिंह के माध्यम से प्रदान किया गया।भोजपुरी एकता मंच ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन केवल किसी एक संस्था के प्रयास से सफल नहीं होते, बल्कि प्रशासन, सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से अपनी भव्यता प्राप्त करते हैं। सभी सहयोगियों के समर्पण, सद्भाव और सहभागिता से छठ महापर्व का आयोजन यादगार बना। मंच ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और आपसी सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *