• बैतूल जिले का प्रतिनिधिमंडल रवाना

बैतूल। कटनी में 19 जुलाई को आयोजित सफल पांचवीं प्रांतीय कार्यसमिति के बाद, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की छठवीं कार्यसमिति एवं आम सभा का आयोजन दतिया जिला इकाई के आमंत्रण पर दतिया में होने जा रहा है। 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी, समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं साधारण सदस्य शामिल हो रहे हैं। इस प्रांतीय आयोजन में सहभागिता के लिए बैतूल जिले से पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में दतिया के लिए रवाना हुआ।
दतिया रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष कालिदास चौरासे, जिला उपाध्यक्ष छविनाथ भारद्वाज, जिला सह-सचिव अंकित यादव एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र राय शामिल हैं। इनके साथ ही सारनी ब्लॉक इकाई से ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बारंगे, ब्लॉक उपाध्यक्ष योगेश बरडे, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश मिंटू राय, ब्लॉक सचिव दिलीप झोड़ तथा मीडिया प्रभारी संजीत चौधरी भी शामिल हैं।
कार्यसमिति के दौरान पत्रकारिता के समसामयिक मुद्दों, पत्रकार सुरक्षा एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *