• भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का श्रवण किया
  • प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ के संदेश को जनभागीदारी के साथ साकार करे

बैतूल/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल जिले कीे बैतूल विधानसभा के बडोरा मंडल के बूथ क्रमांक-46 के ग्राम भडूस स्थित सामुदायिक भवन में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ‘मन की बात‘ सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता जनभागीदारी के साथ साकार करें। ‘मन की बात’ में हमेशा सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। भारतीय संस्कृति में समरसता की भावना पुरातन काल से रही है। भगवान श्रीराम द्वारा माता शबरी के बेर स्वीकार करना सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
भारत को आत्मनिर्भर बनाने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहे हैं। हम सभी को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उसकी खरीदारी करनी चाहिए, जिससे अपना प्रदेश और देश आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रही सकारात्मक गतिविधियों, नवाचारों और जनभागीदारी के कार्यों की जानकारी देशवासियों से साझा करते हैं, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा देकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ना है। प्रधानमंत्री जी का यह कार्यक्रम देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे अच्छे कार्यों को देशव्यापी पहचान देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री जी के संदेश को हम सभी कार्यकर्ताओं को जनभागीदारी के साथ धरातल पर उतारने का कार्य करना है।
जल संरक्षण संदेश को जनअभियान बनाने की जरूरत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन पर दिए गए संदेश को जनअभियान बनाने की जरूरत है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता जल संरक्षण के कार्यों में जुटकर जनअभियान को आगे बढ़ायें। बैतूल सहित प्रदेश के कई जिलों में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में सूखे जैसे हालात से प्रदेश को बचाने के लिए समय रहते जल की एक-एक बूंद को बचाना और उसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैतूल सहित प्रदेशभर में बड़े जलाशयों एवं बांधों के माध्यम से सिंचाई सुविधा बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप बड़े जलाशयों के साथ छोटी-छोटी जल संरचनाओं के निर्माण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलसंरचनाओं के सिरपुर पैटर्न पर निर्माण कार्य से सकारात्मक परिणाम हम सबके सामने हैं। नदी-नालों पर छोटी जल संरचनाएं बनने से वर्षा जल को रोका जा सकेगा। इससे पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ने के साथ ट्यूबवेल और अन्य जल स्रोतों का रिचार्ज होगा तथा भूजल स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आमजन से मिलकर जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, जिला उपाध्यक्ष श्री इन्द्रपाल पुंडे, श्रीमती रश्मि साहू, बडोरा मंडल अध्यक्ष श्री नीतू पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जनपद सदस्य श्री अलकेश वाघमारे, सरपंच श्रीमती सुनीता उइके, उपसरपंच श्री धनराज खड़िया, बूथ अध्यक्ष श्री माखन पाल, श्री सुरेश साहू एवं श्री शेर सिंह चौहान सहित पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीयजन उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *