• अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक होगी

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक ‘अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल’ बैठक इस वर्ष मालवा प्रांत के इंदौर शहर (मध्य प्रदेश) में 2, 3 एवं 4 नवम्बर 2026 को संपन्न होगी। इस बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी छह सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक अपेक्षित रहते हैं। साथ ही संघ रचना के सभी 11 क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक भी उपस्थित रहेंगे। हाल ही में संपन्न विजयादशमी के पावन पर्व पर पिछले एक वर्ष से देश भर में चल रही संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की श्रृंखला पूर्ण हुई। इस वर्ष विजयादशमी उत्सव पर पूजनीय सरसंघचालक जी के उद्बोधन में प्रस्तुत महत्वपूर्ण मूद्दों के अनुवर्तन पर बैठक में चर्चा होगी। बैठक में शताब्दी वर्ष के सभी कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। वर्तमान समय के महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में व्यापक चर्चा अपेक्षित है, जिस में नए माध्यमों की सामग्री (content), नशीली दवाओं की समस्या, बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप, वैश्विक परिदृश्य आदि विषय सम्मिलित हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *