• रास गरबा उत्सव समिति के दो दिवसीय आयोजन का जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

बगडोना। महावीर स्वामी वार्ड क्रमांक 36 के सतपुड़ा नगर,बगडोना स्थित फॉर्चून होटल के पीछे रास गरबा उत्सव समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय गरबा उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। 14 और 15 अक्टूबर को आयोजित इस उत्सव के पहले दिन गरबा प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक गरबा नृत्य और उत्सवी माहौल ने आयोजन स्थल को उल्लास और उमंग से सराबोर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद सारनी के अध्यक्ष किशोर बरदे,वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद दशरथ सिंह जाट, समाजसेवी तिरुपति एरोलू, मंडल अध्यक्ष दीपक सनोटिया,गोलू राजपूत, विधायक प्रतिनिधि जीपी सिंह तथा फॉर्चून होटल के संचालक सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान विजय यादव,सुधीर यादव, सहदेव यादव,गुड्डू नरे और मुकेश यादव भी मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय गरबा उत्सव का उद्देश्य क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और लोगों को पारंपरिक नृत्य एवं उत्सव के माध्यम से एक मंच पर लाना है। पहले दिन आयोजित गरबा कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को लेकर स्थानीय नागरिकों और युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया। इस अवसर पर आयोजन समिति के आयूष कुमार सिह, राना प्रताप सिह, अमन सिह, प्रफुल त्रिपाठी, निशांत भण्डारे, यू डी देशमुख, सोनू, श्रीम, अप्रीत त्रिपाठी, अमन रावत,
हर्षित,निहाल, अमर राणा,निलेश, विक्की, शुभम, आकाश, अतूल,अमूल्य, अर्जून, प्रतिश, यश, पंकज, प्रतिक, लोकेश, गौरव, ओम कार,रोहन उपस्थित थे!

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *