बैतूल। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को तहसील कार्यालय प्रभात पट्टन में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने उद्यमियों, उन्नत कृषकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने उद्यमियों से उनकी इकाइयों के संचालन, विस्तार, उत्पादन, बिक्री, आय तथा आवश्यक सहयोग और समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने बिरौलीझिल्पा के उन्नत कृषक श्री स्वरूप पटेल से संवाद किया गया। वे कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से फूलों की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने आसपास के किसानों को साथ जोड़कर लगभग 1500 एकड़ भूमि पर फूलों की खेती के जरिए अतिरिक्त आय अर्जित करने की पहल की है।
संवाद के दौरान कृषक श्री पटेल ने फूलों की खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ ही आय बढ़ाने के लिए वैकल्पिक कृषि गतिविधियों को भी अपनाना चाहिए। सामूहिक रूप से खेती करने और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को प्रोत्साहित करने से किसानों को नए अवसर मिल सकते
इस अवसर पर मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख सहित कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गणेश जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे, मुलताई एसडीएम श्री राजीव कहार उपस्थित थे।