• सैनिकों के साहस को याद किया, शहीदों को मोमबत्ती व माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

सारनी। सेवा संकल्प अभ्यिान 2026 के तहत शुक्रवार 9 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। नगर में विभिन्न स्थानों पर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण भी किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शासन के तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को पूर्व सैनिकों का सम्मान आयोजित किया गया। नगर के शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक मनोहरलाल बिंझाड़े, रूपलाल उइके एवं मुन्नालाल कापसे की मौजूदगी में राजस्व निरीक्षक हितेश शाक्य, शिवम डेहरिया, योगेश धोटे समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। मोमबत्ती जलाकर माल्यार्पण किया गया। पूर्व सैनिकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बस स्टैंड, ट्रैचिंग ग्राउंड, प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य परिसरों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *