- ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर सेवा कार्यों में की सहभागिता, भाजपा के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीगण भी कार्यक्रमों में हुए शामिल
भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ शुक्रवार को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरी। वडनगर से वाराणसी तथा वाराणसी से वडनगर तक विभिन्न मार्गों से निकली इस यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. हेमांग जोशी, मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं श्री चैतन्य काश्यप सहित पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवा कार्यकर्ताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं, सेवा यात्रियों एवं नागरिकों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर सेवा कार्य किए।
सेवा, समर्पण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चल रहा – श्री विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी में जल, जन और सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा कार्यों में सहभागिता करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के राष्ट्रसेवा के जीवन और उनके सेवा, समर्पण एवं सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का व्यापक अभियान है। प्रधानमंत्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा देश और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता को प्राथमिकता दी है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे मध्यप्रदेश में सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य एवं पोषण, आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेवा गतिविधियां, पौधारोपण, जरूरतमंदों की सहायता, जनजागरूकता और विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा को जनभागीदारी से जोड़ा जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को और मजबूत करना है। जब कार्यकर्ता और समाज मिलकर सेवा के कार्यों में सहभागी बनते हैं, तो सेवा एक अभियान से आगे बढ़कर जनआंदोलन का रूप लेती है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
सेवा संकल्प अभियान का उपयोग सेवा कार्यों में करें कार्यकर्ता – डॉ. हेमांग जोशी
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी ने कटनी में सेवा कार्यों में सहभागिता करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा जनता से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। सेवा संकल्प अभियान का उपयोग पार्टी कार्यकर्ता सेवा कार्यों में करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और पार्टी के सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में करें। यह यात्रा लाभार्थियों और आमजन के अनुभवों को समझने और सेवा के संकल्प को और मजबूत करने की यात्रा है।
गौशाला के उत्पादों को बढ़ावा दे रही सरकार-श्री जगदीश देवड़ा
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने मंदसौर जिला मुख्यालय में जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत किया। साथ ही सेवा यात्रियो के साथ पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन, पूजन किया। इसके साथ ही वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गौशाला पहंुचकर सेवा कार्य में सहभागिता की। स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि गौशाला के उत्पादों को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार बढ़ावा दे रही है। कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्री दिलीप सकलेचा एवं जिलाध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित उपस्थित रहे।
विजयराघवगढ़ में सेवा यात्रियों का पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत
जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा पहुंचने पर ग्राम हरदुआ कला, देवराकला, जिजनौडी, विजयराघवगढ़ नगर में पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। सेवा यात्रा के दौरान जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक श्री संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमति प्रीति सूरी, श्री पीतांबर टोपनानी, श्री शशांक श्रीवास्तव सहित से स्वच्छता कार्यक्रम में सहभागिता की और स्वच्छता का संकल्प दिलाया। कटनी जिले में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री व विधायक श्री संजय पाठक, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, श्री मृदुल मिश्रा, श्री मयंक गुप्ता, श्री पारस जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुए कार्यों से लोगों के जीवन में बदलाव आया – श्री चैतन्य काश्यप
रतलाम में सेवा यात्रा का स्वागत मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने किया। तत्पश्चात सेवा यात्रियों के साथ पौधारोपण कर स्वच्छता में सहभागिता कर सेवा कार्य किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। नमो सेवा-अनकही कहानियां’ जनजागरूकता और सेवा अभियान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आ रही हैं।
वडनगर से वाराणसी के बीच सेवा यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की
वडनगर से वाराणसी की ओर जाने वाली यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के विभिन्न मार्गों पर आज सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। शहडोल, धनौरा, अनूपपुर और बेलिया छोट में सेवा कार्यों में सहभागिता की गई। वहीं सीधी जिले में हरदी एवं दादर में सेवा गतिविधियां आयोजित हुईं तथा निगरी में सेवा यात्रियों का रात्रि विश्राम हुआ। इन सभी स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया।
वाराणसी से वडनगर की ओर जाने वाले मार्गों पर हुई विभिन्न सेवा गतिविधियां
वाराणसी से वडनगर की ओर आने वाली यात्रा के दौरान भी मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। नीमच में सेवा यात्रा का पूर्व मंत्री श्री व विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, श्री अनिरूद्ध मारू एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल ने स्वागत किया एवं सेवा यात्रियों के साथ अस्पताल में सेवा कार्य कर पौधारोपण करने के साथ वात्सल्य भवन में समरसता भोज किया। झाबुआ जिले के पेटलावद विधानसभा के करडावद ग्राम पंचायत में मध्यप्रदेश शासन की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सेवा यात्रियों का स्वागत किया और सेवा कार्यों में सहभागिता की। जिले के बाजना में सेवा यात्रियों का रात्रि विश्राम हुआ। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, युवा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मिलकर सेवा गतिविधियों को जनभागीदारी से जोड़ा। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर आयोजित सेवा गतिविधियों में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने सेवा कार्यों को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया। इस दौरान सेवा यात्रियों और कार्यकर्ताओं ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा, समर्पण और सहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना, जनसरोकारों के प्रति उनकी सहभागिता बढ़ाना तथा सेवा की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में आज आयोजित सेवा गतिविधियों में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही।