- भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
बैतूल। 30 सितंबर बुधवार को भाजपा नेता ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर विकास खंड शाहपुर के भौरा मंडल के ग्राम ढुमका रैैययत के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगो ने भाजपा कार्यालय विजय भवन पहंुचकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने पार्टी के अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा की सदस्यता लेने वालो में ढुमका रैयत की सरपंच संतो बाई, उपसरपंच अर्जून यादव, सुमरत कवडे, दामा उइके, नजरू कडोपे, फून्दन उइके, जगदीश कास्दे, बबलू वरकडे, विनोद यादव, दिनेश यादव, मोतीराम उइके, सुकू भलावी, श्यामजी उइके, सोनसिंग कवडे, लख्खू कवडे, बस्तीराम उइके, नानू भलावी, मुन्नी उइके, सुरतलाल कवडे, श्यामबाई उइके, नन्दो बाई उइके, मानक भलावी, मातू करोचे एवं मन्तू उइके प्रमुख है