• जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंची, हुए अनेक सेवा कार्य

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ वडनगर से वाराणसी एवं वाराणसी से वडनगर के विभिन्न मार्गों से मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंची। यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं सेवा यात्रियों ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित सेवा गतिविधियों में सहभागिता की। यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं जनसरोकार की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना रहा। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसके माध्यम से सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने तथा सेवा एवं सामाजिक सरोकार का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
वडनगर से वाराणसी के बीच सेवा यात्रियों ने विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की
वडनगर से वाराणसी की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर सेवा यात्रियों ने निर्धारित पड़ावों पर पहुंचकर सेवा कार्यों में सहभागिता की। मार्ग क्रमांक-1 की यात्रा मंडला जिले के जरगी और खैरी पहुंचने के बाद मोहगांव में रात्रि विश्राम हुआ। है। यात्रा का प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, श्री दिलीप जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने स्वागत कर सेवा कार्यों व मां नर्मदा की आरती में सहभागिता की। मार्ग क्रमांक-3 की यात्रा कटनी जिले के देवरी कलां एवं कटनी मुडवारा में सेवा गतिविधियों में सहभागिता के पश्चात बसाड़ी में रात्रि विश्राम किया गया। यात्रा का मुड़वारा के मोहास में विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय एवं जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने सेवा यात्रियों का स्वागत किया एवं सेवा यात्रियों के साथ स्वच्छता एवं सेवा कार्यों में सहभागिता की। इसी प्रकार मार्ग क्रमांक-6 की यात्रा मंडला जिले के भीमडोंगरी रैयत में सेवा गतिविधियों में सहभागिता की गई। मार्ग क्रमांक-9 की यात्रा सागर जिले के सिंगपुर एवं दमोह जिले के मगदूपुरा में सेवा कार्यों में सहभागिता के बाद तेंदूखेड़ा में रात्रि विश्राम हुआ। इन सभी स्थानों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों के साथ विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहभागिता करते हुए यात्रा के उद्देश्य को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया। खण्डवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में चित्रकला का आयोजन किया गया।
वाराणसी से वडनगर की ओर जाने वाले मार्गों पर हुए विभिन्न सेवा गतिविधियां
इसी क्रम में वाराणसी से वडनगर की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर भी सेवा यात्रियों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर सेवा गतिविधियों में सहभागिता की। मार्ग क्रमांक-15 की यात्रा शाजापुर जिले के शाजापुर एवं मक्सी में सेवा गतिविधियों में सहभागिता के पश्चात देवास में रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा को विधायक श्री अरूण भीमावत, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर एवं जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पाण्डेय ने सेवा यात्रियों का स्वागत किया और पौधरोपण करने के साथ दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए। मार्ग क्रमांक-17 की यात्रा सीहोर जिले के मेतवाड़ा एवं देवास जिले के बबई में सेवा कार्य किए गए तथा बरोठा में रात्रि विश्राम हुआ। सेवा यात्रियों का स्वागत विधायक श्री गोपाल इंजीनियर, श्री सुदेश राय एवं जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा ने किया, साथ ही सेवा यात्रियों ने कुरावर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर सफाई मित्रों का सम्मान किया। मार्ग क्रमांक 18 की यात्रा राजगढ़ जिले के कालीपीठ एवं खिलचीपुर में सेवा गतिविधियों में सहभागिता के बाद जीरापुर में रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा के राजगढ़ पहुंचने पर सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक श्री अमर सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर ने स्वागत किया एवं पौधारोपण कर अस्पताल में सेवा कार्यों में सहभागिता की। मार्ग क्रमांक 19 के अंतर्गत शाजापुर जिले के बड़ोद रानी एवं सुंदर्सी में सेवा गतिविधियों में सहभागिता के पश्चात सांपखेड़ा में रात्रि विश्राम हुआ। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों एवं मार्गों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सेवा यात्रियों ने मिलकर सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया। यात्रा का स्वागत विधायक श्री अरूण भीमावत, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर एवं जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पाण्डेय ने किया एवं सेवा यात्रियों के साथ विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता की। विभिन्न पड़ावों पर हुई गतिविधियों के माध्यम से सेवा, समर्पण, सहभागिता और जनसरोकार का संदेश समाज के बीच पहुंचाया गया। ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों से जोड़ने तथा सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय प्रयास किए गए। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इन यात्राओं में मध्यप्रदेश के अनेक जिलों के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता रही।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *