सारनी। सक्षम साथिया–सशक्त समुदाय अभियान” के अंतर्गत संचालित S4 अभियान के तहत शनिवार एवं रविवार को दमोह जिले में राज्य स्तरीय दो दिवसीय असेसमेंट एवं फील्ड विजिट आयोजित की गई। राज्य स्तर से डॉ. अज़हर अली द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यक्रम की जमीनी स्थिति, गतिविधियों एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन एवं सत्यापन किया गया।
असेसमेंट के दौरान हिन्डोरिया ब्लॉक के ग्राम लुहरा, किल्लाई एवं सगोनी में साथिया, साथिया ब्रिगेड एवं AAA के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। मास्टर ट्रेनर्स से कार्यक्रम के संचालन, उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा फील्ड स्तर पर गतिविधियों के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली गई।
विजिट के दौरान साथिया के रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा RKSK एप्लिकेशन पर की जा रही रिपोर्टिंग एवं डेटा एंट्री का भी सत्यापन किया गया। कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए फील्ड गतिविधियों, रिकॉर्ड एवं रिपोर्टिंग में आपसी सामंजस्य तथा वास्तविकता की भी समीक्षा की गई।
डॉ. अज़हर अली द्वारा ग्राम के सरपंच एवं सचिव से भी कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही आशा सहयोगी, आशा कार्यकर्ता, CHO, ANM एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं फील्ड स्तर पर उनके क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। स्कूल शिक्षकों से भी RKSK एवं किशोर स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। उन्होंने किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इसी क्रम में डॉ. अज़हर अली द्वारा दमोह जिले के जवेरा, तेंदूखेड़ा, पथरिया, हटा एवं पटेरा ब्लॉकों के मास्टर ट्रेनर्स का ऑनलाइन असेसमेंट भी किया गया। ऑनलाइन असेसमेंट के दौरान साथिया एवं आशा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर कार्यक्रम की जमीनी स्थिति एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई।
फील्ड विजिट के उपरांत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी से मुलाकात कर असेसमेंट के दौरान सामने आए प्रमुख बिंदुओं, फील्ड गतिविधियों एवं कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी बिंदुवार साझा की गई।
राज्य स्तरीय असेसमेंट एवं फील्ड विजिट के दौरान ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल, संस्था प्रतिनिधि श्री नितेश कुसम्हा एवं परियोजना समन्वयक श्री महेंद्र मिश्रा सहित संबंधित विभागीय एवं मैदानी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *