बैतूल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी द्वारा किया गया। शिविर में श्री कृष्णा गायकी ने संबोधित करते हुये कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के सेवा से संकल्प अभियान में अनेक जनहितेशी योजनाओं को चलाकर लाभांवित किया जा रहा है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सचिन आहतकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर में 228 पुरूष एवं 290 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया एवं आयोजित रक्तदान शिविर में 24 यूनिट रक्तदान हुआ।
शिविर में श्री गोर्वधन राणे, विधायक प्रतिनिधि श्री मनोज जगताप, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री विनय जितपुरे, पार्षदगण, चिकित्सकगण एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही में 21 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर एवं सिविल अस्पताल आमला में 21 सितम्बर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
सीएमएचओ डॉ.मनोज कुमार हुरमाड़े ने आमजन से अपील की है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करायें एवं स्वास्थ्य लाभ लें। रक्त की कमी से कोई जिदंगी न जाये आपका रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।