आमला। जननायक राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता विरेन्द्र बर्थे अपने समर्थकों एवं युवा साथियों के साथ इंदौर पहुंचे। विरेन्द्र बर्थे ने कहा कि युवा देश और समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनकी आवाज को सुनना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके साथ निरंतर संवाद बनाए रखना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराते हैं और छात्र-युवा वर्ग से जुड़े विषयों को सामने लाने का अवसर देते हैं।
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विरेन्द्र बर्थे के साथ पहुंचे समर्थकों की सक्रिय मौजूदगी भी नजर आई। युवाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह दिखाई दिया और विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। इस दौरान एनएसयूआई से रूद्र बर्थे, कपिल सोलंकी, रोहित हरोड़, सुमित ठाकुर, मिकाईल खान, आयुष जोशी, रमेश प्रजापति, नारु, अश्विन वासनिक और रमेश तिड़के सहित युवा साथी मौजूद रहे।