बैतूल। नीब करौरी बाबा पर बनी हनुमान अंश फ़िल्म समूचे देश में नित नए रिकार्ड बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर बैतूल में कल गुगनानी परिवार ने इस फिल्म के निःशुल्क दो शो एवं स्वल्पाहार का आयोजन किया था।
शो के आयोजनकर्ता प्रवीण दाताराम गुगनानी ने बताया कि इस शो में परम पूजनीय नीब करौरी बाबा के पौत्र पूजनीय धनंजय जी महाराज भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में बैतूलवासियों ने उनके दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। शो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी, स्वयंसेवक, समाज बंधु, गुगनानी परिवार के मित्रगण उपस्थित रहे।
हनुमान अंश के इस शो में लगभग ग्यारह सौ समाज बंधुओं ने निःशुल्क फ़िल्म देखी और फ़िल्म के साथ स्वादिष्ट स्वल्पाहार का आनंद लिया। दो थियेटर बुक करने के बाद भी सीटें कम पड़ने से एक सैकड़ा से अधिक प्लास्टिक की कुर्सियाँ लगाई गई किंतु फिर भी बाल-गोपालों को नीचे बैठना पड़ा था। सीट कम पड़ जाने से कुछ समाज बंधुओं को फ़ाइल देखे बिना जाना पड़ा, इसके लिए एवं अन्य किसी भी असुविधा के लिए गुगनानी परिवार ने क्षमा याचना की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *