सारनी। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के संयत्र सहायकों को उच्च तकनीकी शिक्षा बढाने की दृष्टि से दिसम्बर 2016 से लगातार पत्राचार करने के कारण अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली ने वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स 2024 से प्रारंभ किया। जिसमें मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के साथ ही रेल्वे, वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड और आई टी आई ट्रेनिंग आफिसर के कर्मचारियों ने श्रीबालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट महाविद्यालय बैतूल से सभी का डिप्लोमा जुलाई में पूरा हुआ और परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाल ही में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड नें मंडल और कंपनी केडर के जूनियर इंजीनियर्स को पदोन्नत कर सहायक अभियंता बनाया। जिसके कारण जूनियर इंजीनियर्स के 197 पद रिक्त हुए। इस संबंध में विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव औेर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे को सौंपकर कर मांग की है कि 197 रिक्त पदों पर विभागीय कार्मिकों को जिन्होनें कंपनी से अनुमति लेकर डिप्लोमा अथवा डिग्री प्राप्त की हो उन्हें जूनियर इंजीनियर्स के पद पर नियुक्त किए जाय।मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक सहित सभी संबंधित कार्यालयों को प्रतिलिपि भेजी गई है। यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्रीबालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट महाविद्यालय बैतूल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का भी कोर्स प्रारंभ करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसका लाभ बैतूल जिले के अन्य शासकीय विभाग में कार्यरत कार्मिकों को भी मिलेगा। इस अवसर पर यूनियन के सचिव पुनीत भारती , बंटीसिंह कुशवाह आशिष पांडे सहित अनेक सदस्य सहित हुए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *