- 14वें वर्ष में विधि-विधान से हुआ श्री गणेश प्रतिमा का स्थापना पूजन
सारनी। भाजपा मंडल सारनी कार्यालय में विघ्नहर्ता भगवान गणपति बप्पा की प्रतिमा की विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ स्थापना की गई। 14 सितंबर को आयोजित स्थापना समारोह के साथ ही भाजपा मंडल कार्यालय में गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ यह आयोजन लगातार 14वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने बताया की भगवान गणेश सुख-समृद्धि, बुद्धि एवं शुभता के प्रतीक हैं। प्रतिवर्ष मंडल कार्यालय में गणपति बप्पा की स्थापना कर श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति एवं उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा एवं आरती का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान सुंदरकांड पाठ विभिन्न मंडली महिलाओं द्वारा भक्ति भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भव्य देवी जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर भक्तिमय वातावरण बनाया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत ने सारनी शहर के सभी श्रद्धालु भक्तगणों से गणपति बप्पा की प्रातःकालीन एवं संध्याकालीन आरती में सम्मिलित होकर दर्शन एवं पूजन का लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि प्रातःकालीन आरती सुबह 8:30बजे एवं रात्रिकालीन आरती रात 7:30बजे आयोजित होगी।
स्थापना अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे!