• नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित की गई बैठक, 17 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी, 25 सितंबर को सारनी आएगी सेवा ज्योति कलश यात्रा, अभियान को सफलतापूर्वक करने के निर्देश

सारनी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन देश भर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में अभियान को व्यापक रूप देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने मंगलवार 15 सितंबर को नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक ली। अभियान के सफलता पूर्वक आयोजन के निर्देश दिए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 2026 देश भर में चलाया जाने वाला एक बड़ा जन-संपर्क और समाज सेवा अभियान है। यह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। निकाय क्षेत्र में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तैयारियों को लेकर मंगलवार नगर पालिका सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, नोडल अधिकारी केके भावसार, उपयंत्री कमलेश पटेल की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार 25 वर्षों की जन सेवा का जश्न मनाने हेतु आयोजित किया जा रहा है। यह नागरिकों को विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प से जोड़ता है। यह युवाओं, महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और सशक्तिकरण पर ज़ोर देता है। अतः इस अभियान की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना आवश्यक है। अभियान के तहत निकाय क्षेत्र में आगामी 17 सितंबर को सायं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वार्ड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के अलावा श्री मठारदेव बाबा मंदिर, प्रधानमंत्री आवास परिसर में भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम होंगे। देश व्यापी सेवा ज्योति कलश यात्रा 25 सितंबर को सारनी प्रवेश कर छिंदवाड़ा की ओर रवाना होगी। इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक विद्युतीय सज्जा की जाएगी।

अन्य गतिविधियों का आयोजन भी होगा

उ‌द्घाटन के दिन, 17 सितंबर को स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में आयोजित किए जाएंगे। आशीर्वाद का दीया इस मौके पर नागरिक और लाभार्थी 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने घरों और दुकानों पर दीये जलाएंगे। स्वास्थ्य और सहायता शिविर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष मेडिकल जांच, श्रमिकों का पंजीकरण और कल्याणकारी कार्यक्रम होंगे। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु विभिन्न संस्थानों में मेरे सपनों का भारत पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *