सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के कार्यपालन अभियंता भंडार में कार्यरत स्व श्री असलम खान वरिष्ठ संयंत्र सहायक का आकास्मिक निधन हुआ। जिसकी सूचना कार्यापालन अभियंता भंडार हर्षल नखाते द्वारा समिति को दी। स्व सुरक्षा निधी समिती द्वारा आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य श्रीमति फिरोजा बी को उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते में रूपए पछत्तर हजार की आर्थिक सहायता आर टी जी एस के माध्यम से स्थानांतरित की गई है। स्व सुरक्षा निधी समिती के सचिव अम्बादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती के निर्णयानुसार एक फरवरी-2023 के पश्चात नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन पर आश्रित परिवार को पछत्तर हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।समिती ने कंपनी केडर के अधिकारी एवं कर्मचारी जो अभी तक सदस्य नहीं बन पाये हैं, उनसे सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है। मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन जबलपुर द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी कर सदस्यता अभियान में सहयोग की अपेक्षा की है। सचिव अंबादास सूने ने बताया कि स्व सुरक्षा निधी समिती द्वारा आश्रित परिवार की सदस्य फिरोजा बी के आवास क्रमांक सुपर डी 235 पर भुगतान की सूचना दी गई ।मुख्य अभियंता सारनी एवं संबंधित कार्यालयों सहित प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड जबलपुर मुख्यालय को सूचित किया गया है। इस अवसर पर आश्रित परिवार के सलमान खान, नजीर खान सेवानिवृत्त संयंत्र पर्यवेक्षक श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह, जमील खान, फिरोज खान एवं भंडार विभाग से अमित वंजारे उपस्थित हुए।