बैतूल। भैंसदेही के सिटी ग्राउंड में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। भैसदेही थाना प्रभारी तरन्नुम खान ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि सीटी ग्राउंड में शव पड़ा है।पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और जायजा लिया। मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है मृतक उम्र 35 से 40 वर्ष की है और शव 3 से 4 दिन पुराण है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर युवक की हत्या होने की आशंका जताई गई। युवक ने नीली टीशर्ट और जीन्स पहना है। टीआई ने बताया कि घटना की जानकारी आसपास के थानों को भी दे दी है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि युवक की हत्या हुई है या और कारण से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।