भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने फिर से अपना फैसला पलट दिया है, अब मध्यप्रदेश में 17 मई तक शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। सीएम शिवराज ने यह फैसला किया है। इसके पहले कल शाम राज्य सरकार के वाणिज्य कर विभाग ने 4 मई से शराब दुकानें खोलने का आदेश जारी किया था।

बता दें कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन और एडवायजरी के अनुसार ग्रीन जोन जिलों में शराब दुकानें खोली जाने की अनुमति दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार शराब बिक्री की अनुमति होगी।

आज सीएम शिवराज ने 17 मई से पहले शराब दुकानें नही खोलने का निर्णय लिया है, बता दें कि मध्यप्रदेश में राज्य के सभी बड़े जिले जैसे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, खरगोन कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *