- विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री की वितरित की
बैतूल। शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर संचालित संजीवनी कार्यक्रम में गवर्नमेंट मल्टीपरपज स्कूल के 89 बैच के पास आउट दोस्तों के एलुमनी एसोसिएशन रजिस्टर्ड संस्था द्वारा मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला भड़ूस के बच्चों के लिए डेस्क बेंच के 27 सेट प्रदान किए गए।
साथ ही प्राथमिक शाला के सभी विद्यार्थियों को एक-एक स्कूल बैग, पानी बॉटल, कंपास बॉक्स, स्लेट, पेन, पेंसिल, शार्पनर, ईरेसर, स्केल आदि भी भेंट की गई। बच्चे डेस्क बेंच पर बैठ कर अति प्रसन्न हो गए। उनकी खुशी देखते ही बनती थी। स्कूल बैग एवं अन्य सामग्री पाकर बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई। कार्यक्रम में दानदाता 89 बैच के पासआउट रंजन मिश्रा, जितेंद्र पवार, हरिशंकर वामनकर, उमेश शर्मा द्वारा बच्चों को सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान जो दान दाता उपस्थित नहीं हो पाए उनके प्रति शाला परिवार द्वारा कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भड़ूस की सरपंच श्रीमती सुनीता उइके, शाला प्राचार्य श्रीमती सुरेखा साबले, राजकुमार पवार, संजय धुर्वे, देवानंद पाटिल, गुलाबराव धोते, अमोल काले, पंकज पवार, दिनेश खंडे, महेश अमरूते एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति एवं सहयोग अभूतपूर्ण रहा। स्टूडेंट एलुमनी एसोसिएशन ऑफ रजिस्टर्ड संस्था गवर्नमेंट मल्टीपरपज एक्सीलेंस स्कूल बैतूल के सदस्यों ने शाला के समस्त बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। रंजन मिश्रा द्वारा बच्चों को अच्छे आदर्शों का पालन करने की सीख दी गई।