• हर सुबह पुलिस ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक पर जाता था वंडर

बैतूल। अधिवक्ता संजय शुक्ला ‘पप्पी’ के परिवार के साथ 15 वर्षों से रह रहा लैब्राडोर डॉग ‘वंडर’ अब यादों में रह गया। अपनी पूरी आयु जीने के बाद बीते दिन उसका निधन हो गया। वंडर परिवार के लिए महज पालतू नहीं, बल्कि एक सदस्य की तरह था। उसकी विदाई भी परिवार के किसी सदस्य को खोने जैसी रही।
वंडर रोज सुबह श्री शुक्ला के साथ पुलिस ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक पर जाता था। शहर में उसकी अलग पहचान थी। वंडर ग्रुप द्वारा हर वर्ष सार्वजनिक रूप से और परिवार में उसका जन्मदिन भी मनाया जाता था। उसके निधन के बाद ग्राम पंचायत आरुल स्थित शुक्ला परिवार के खेत में उसे अंतिम विदाई देकर दफनाया गया। उसकी स्मृति को जीवित रखने के लिए उसी स्थान पर समाधि बनाने की तैयारी की जा रही है। परिवार का कहना है कि 15 साल का साथ भले ही खत्म हो गया, लेकिन वंडर की वफादारी, मासूमियत और उससे जुड़ी यादें हमेशा साथ रहेंगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *