शाहपुर। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य एवं पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल जी से भेंट की गई।
ग्राम हीरावाड़ी की लाल पुलिया की समस्या
ग्राम पंचायत मेहकार के ग्राम हीरावाड़ी के मुख्य मार्ग पर रानीपुर जलाशय की नहर की लोहे की पुलिया की ऊंचाई 7 फीट से कम होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसे अंडरग्राउंड करने या पुल बनाकर मार्ग ऊंचा करने की मांग की गई।
चोपना बाजार दुकान सुरक्षा मामला
चोपना मंडल के स्थायी बाजार की दुकानों की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से तहसील में चल रहे मामले के निराकरण हेतु पीड़ित दुकानदारों ने आवेदन सौंपा।प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने दोनों मामलों में पूर्ण सहयोग एवं शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, बगडोना मंडल अध्यक्ष दीपक सिनोटिया, भगवानदास सिनोटिया, उपसरपंच राजू बढ़िया, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सेन, अशोक पटेल, ध्रुव मलैया, हरिकेश चौरे, तुलसीराम मलैया, मारुति बघेल, मूलचंद मलैया, लीलादास मलैया, पंजाब मलैया, इंदल यादव, मोहन मोरे, मृत्युंजय सरकार, देवदुति बैरागी, स्वपन पेंटर, व्यापारी स्वपन मिस्त्री, सुबोध मंडल, हरिदास समद्दार, अमित दास, कृष्णपद सरकार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।