• बैतूल संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं पर अहम बैठक में उठी कई मांगें स्टॉपेज, नई ट्रेनों और रोजगारपरक रेल कारखाने का भी प्रस्ताव

सारनी। बैतूल संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर मध्य रेल मुंबई के महाप्रबंधक, नागपुर एवं भुसावल मंडल के रेलवे अधिकारियों तथा दोनों मंडलों के सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नागपुर–भुसावल दादाधाम एक्सप्रेस को जल्द से जल्द पुनः प्रारंभ करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।बैठक में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दादाधाम एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है और जल्द ही इस पर हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। ट्रेन के पुनः संचालन से बैतूल,मुलताई सहित आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।इसके साथ ही बैतूल,आमला,मुलताई, घोड़ाडोंगरी, बरबतपुर और ढोढरामोहर स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी गई। आमला में नए ट्रेन स्टॉपेज के साथ रेलवे की खाली जमीन पर रेल कारखाना अथवा रोजगारपरक उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया,ताकि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें।बैठक में बैतूल–भोपाल सुबह की मेमू ट्रेन,नागपुर–भोपाल नई इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने तथा अमरावती–मुंबई एक्सप्रेस का आमला तक विस्तार करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।अमृत भारत स्टेशन के काम में तेजी के निर्देश अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों में देरी पर अधिकारियों से चर्चा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं सदर और रामनगर माचना अंडरब्रिज सहित अन्य लंबित कार्यों को भी जल्द आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक में सांसद दुर्गादास उईके, ज्ञानेश्वर पाटिल, विवेक बंटी साहू,सुनीता वाघ,अनूप संजय धोत्रे, अनिल भोंडे,श्यामकुमार भरवे,प्रतिभा धनोरकर, बलवंत वानखेड़े सहित रेलवे महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव,उप महाप्रबंधक केके मिश्र,नागपुर एवं भुसावल मंडल के डीआरएम तथा रेलवे अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की इन पहलों से बैतूल संसदीय क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *