कालीमाई व्यापारी संघ द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई जन सहयोग की मिसाल बना रही

Estimated read time 0 min read

सारनी। कोरोना से जगं लड रहा पूरा देश आज एक साथ खडा है किन्तु लॉक डाउन के कारण कई दिहाडी मजदूर और दीन हीन गरीब और शासन की योजनाओं से वंचित लोगों को भोजन कराने का काम कालीमाई व्यपारी सघं, बगडोना के व्यपारी गण और अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा विवेक वाणी संघ के प्रांगण में दीनदयाल रसोई द्वारा किया जा रहा है।
आज दीनदयाल रसोई में सुबह 400 सब्जी रोटी के पैकेट जरूरतमंदों तक वितरित किए गए इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित थे जिन्होंने बने हुए भोजन पैकेट वार्डों में वितरित करने वाले वालंटियर को दिए। एवं आज शाम का भोजन ग्राम भारती महिला मंडल के सौजन्य से है जिसमे जरूरतमंदों को 400 पैकेट सब्जी रोटी बनाकर वितरित किए गए।
दीनदयाल रसोई से जुड़े मिश्रीलाल सोनी, रविंद्र पांसे, राजु आहुजा, रमेश हारोडे, देवेंद्र कुमार सोनी, प्रकाश शिवहरे, समीर मशीद ने बताया कि दीनदयाल रसोई के संचालन के लिए खवसे टैन्ट हाउस द्वारा निशुल्क बर्तन, गैस चुल्हा एंव अन्य सामग्री दी है एवं निरवी केटर्स के संचालक राजेश साहू और उनके सुपूत्र राजा साहू, ब्रेजेश साहू द्वारा निशुल्क सेवा दी जा रही है। कालीमाई व्यापारी सघ सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता है अौर आगे भी उनके सहयोग की अपेक्षा करता है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours