बैतूल। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वैच्छिकता पर्व अभियान के अंतर्गत ग्राम कान्हावाड़ी में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम अर्जुनगोंदी में 15 जामुन के पौधों का रोपण किया गया तथा 25 सागौन के पौधों के आसपास सफाई कर संरक्षण के लिए थाले बनाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में कान्हावाड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र उइके, जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के जोधा धुर्वे, संजय जी, रामशंकर गोह, देवेंद्र उइके, कुवलाल उइके, मंडराम उइके, अमृतलाल यादव, योगेश यादव, सांवलाल उइके, कानुलाल उइके, दशरथ उइके, राजू यादव, रामकिशोर मरावी, आशा उइके, भैरसा भटेके, ग्राम पंचायत के सचिव, सहसचिव, रोजगार सहायक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इसी अवसर पर वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सीमांकन कार्य का भी शुभारंभ किया गया। अर्जुनगोंदी, पिपरी एवं कान्हावाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों ने पैदल भ्रमण कर वन भूमि के सीमांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की देखभाल, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन का संकल्प लिया।
+ There are no comments
Add yours