भाजपा का जिला कार्याकर्ता सम्मेलन संपन्न
बैतूल। 23 जून से 6 जुलाई डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की 125 वीं जन्मजयंती संस्मरण पक्ष मे आयोजित रविवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय मैरीज गार्डन में संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री व मुख्यवक्ता राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि आजादी के बाद गठित सरकार में मंत्री रहने के बाद भी राष्ट्रवाद के लिए डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के त्याग को हम सभी जानते है। देश में राष्ट्रवाद की स्थापना करने वाले डा.मुखर्जी जी ने जिस विचार धारा के साथ जनसंघ की स्थापना की वे संकल्प आज मोदी जी के नेतृत्व में सीद्व हो रहे है। वह तारीख 5 अगस्त 2019 थी जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया श्री सिंह ने कहा कि दो विधान, दो निशान और दो प्रधान के खिलाफ संघर्ष करते हुए डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। लेकिन उनके विचार और संघर्ष के चलते जनसंघ से भाजपा तक का सफर हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्म निर्भर भारत की बुनियाद भी मुखर्जी जी के पहले उघोग मंत्री रहते रखी गई थी। वही दुनिया में सबसे समृद्व राष्ट्र बनने का लक्ष्य मोदी जी ने 2047 रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संपूर्ण परिश्रम के साथ सभी कार्यकर्ताओं को जुटकर इस संकल्प की भी सिद्वी करनी है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक , प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारत की एकता और अखंडता के महान प्रहरी थे। जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोपरी रखने ,सांस्कृतिक जनचेतना को सशक्त करने और सेवा समर्पण के भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा हमें मुखर्जी जी के व्यक्तित्व से मिलती है। श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के सपनो को पूरा करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन रात जुटे हुए है। अखंड भारत का निर्माण और काश्मीर को भारत का अंग बनाना मुखर्जी जी का सपना था जिसे मोदी जी ने पूरा किया है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि पूरा पखवाडा अपने नवाचारो के लिए प्रदेश में पहचान बनाने वाला रहा है। कार्यक्रमो की सफलता के साथ साथ समीक्षा करते हुए हमें आगामी कार्यक्रमो को भी बेहतर ढंग से करना है हर बूथ पर ग्यारह ग्यारह प्रशिक्षित कार्यकर्ताओ की टोली हो तो हर कार्यक्रम सफल होते है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि अंतरीम केन्द्रीय सरकार मे महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे नेताओ ने डा.मुखर्जी जी के प्रवेश पर समावेश का समर्थन किया। स्वतंत्र भारत की औद्यौगिक व्यवस्था की बुनियादी संरचना डा.मुखर्जी जी ने खडी की। श्री पंवार ने कहा कि डा. मुखर्जी संविधान सभा के सदस्य थे जिन्होने भारत के संविधान निर्माण मे अपना अमूल्य योगदान दिया। 6 अप्रेल 1948 के भारत सरकार के ऐतिहासिक संकल्प के माध्यम से देश की पहली औद्योगिक नीति की रूप रेखा तैयार की। सम्मेलन का संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने किया एवं अंत में आभार जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर विधायक चंद्रशेखर देेशमुख, गंगा उइके, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद राठौर, अलकेश आर्य, राजा ठाकुर ,जितेन्द्र वर्मा, अनिलसिंह कुशवाह, जितेन्द्र कपूर, वसंत बाबा माकोडे, पूर्व विधायक मंगलसिंग धुर्वे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे मौजूद रहै। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले भर के सभी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।