बैतूल। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री मंगल सिंह धुर्वे 4 जुलाई को बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री धुर्वे शनिवार को प्रातः 9 बजे बैतूल जिले के रामपुर रैयत निज निवास से शाहपुर पहुंचकर नगर के सभी 15 वार्डों का भ्रमण करेंगे। दोपहर बाद 4 बजे सदस्य श्री धुर्वे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पालासपानी रोड शाहपुर सहित उत्कृष्ट कन्या एवं बालक अनुसूचित जनजाति छात्रावास तथा सीनियर कन्या एवं बालक छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), छात्रावास अधीक्षक उपस्थित रहेंगे। इसके बाद श्री धुर्वे शाम 6 बजे शाहपुर से प्रस्थान करेंगे और शाम 6:40 बजे अपने निज निवास रामपुर रैयत पहुंचेंगे।
मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री धुर्वे 4 जुलाई को शाहपुर दौरे पर
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours