बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले के हिल स्टेशन कुकरु में प्रस्तावित 2 दिवसीय दौरे 27 एवं 28 जून की तैयारियों का विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, एसडीओ फॉरेस्ट श्री ध्रुव श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *