• सूर्य नमस्कार और ध्यान कार्यक्रम संपन्न

बैतूल। भारत की देन योग के महत्व को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। योग में वह शक्ति है जो अनेक बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा जिलेभर में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में ग्रामीण जनों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किए। जिले के विभिन्न विकास खण्डों के 189 ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 5,406 नागरिकों ने भाग लिया। योगाभ्यास के साथ-साथ ध्यान एवं मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। परिषद के जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत ने विकासखंड घोड़ाडोंगरी के ग्राम बज्जरवाड़ा एवं बांचा में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्रदान करती है। कार्यक्रमों में सभी विकासखण्डों के ब्लॉक समन्वयकों, नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों एवं ग्रामीण जनों की सक्रिय भागीदारी रही।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *