• 15 जून को पाथाखेड़ा उप कार्यालय में होगा शिविर, शासन की योजनाओं की दे रहे जानकारी

सारनी। आम जनमानस को शासन की जन कल्याणकारी, जन हितकारी एवं अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मुहैया करने के लिए जन कल्याणकारी शिविर का आयोजन नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा सारनी के शिवाजी प्रांगण में किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने हित लाभ हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु निकाय स्तर पर 12 जून से 18 जून 2026 तक विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सारनी के 1 से 13 वार्डों के लिए शिवाजी प्रांगण में शिविर हुआ। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद गणेश मस्की, आकाश पंद्राम, एल्डरमैन विनय मदने, उपयंत्री कमलेश पटेल, विनायक बागड़े, सिटी मिशन मैनेजर मनोज परते, निधि मेरावी, रंजीत डोंगरे, निराकार सागर, पप्पी एस्वारे सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शिविर में पीएम स्वनिधि के
10, संबल, कर्मकार, पेशन के 19, निर्माण एवं स्वच्छता के 3-3 आवेदन प्राप्त हुए। सोमवार 15 जून को क्षेत्रीय उप कार्यालय पाथाखेड़ा वार्ड 19 में उक्त शिविर पाथाखेड़ा के वार्ड 14 से 29 के लिए होगा। वही 16 जून को वार्ड 30 से 36 के लिए जैरी चौक शोभापुर में शिविर का आयोजन होगा। सभी शिविर प्रातः 10.30 बजे से शुरू होंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आम जनता से उक्त शिविरों का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लेने का आग्रह किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *