सारणी। नगरपालिका परिषद सारणी की आयोजित परिषद बैठक में नव नियुक्त एल्डरमेन (मनोनीत पार्षदों) का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) तथा उपयंत्री सहित परिषद के जनप्रतिनिधि, सभी 36 वार्डों के पार्षद एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त एल्डरमेनों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिषद के सभी 36 वार्डों के पार्षदों ने भी नव नियुक्त मनोनीत पार्षदों का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नगर के विकास और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने अपने संबोधन में कहा कि “नगरपालिका परिषद की कार्यप्रणाली में एल्डरमेनों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उनके अनुभव और सुझावों से नगर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा जनहित के निर्णयों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।”
नगरपालिका अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नव नियुक्त एल्डरमेन परिषद की गरिमा एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त करेंगे। सभी को साथ लेकर नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए परिषद निरंतर कार्य करती रहेगी।”
नगरपालिका उपाध्यक्ष ने भी सभी मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि “परिषद में अनुभवी एवं समाजसेवी व्यक्तित्वों के शामिल होने से विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सभी पार्षदों और एल्डरमेनों के सामूहिक प्रयासों से नगर के विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी।”
बैठक में उपस्थित पार्षदों ने भी नव नियुक्त एल्डरमेनों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से परिषद के कार्यों में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे तथा नगर हित के मुद्दों पर प्रभावी निर्णय लिए जा सकेंगे।
उपयंत्री ने नगर में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए परिषद के सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
बैठक के दौरान सभी नव नियुक्त एल्डरमेनों ने परिषद द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगरहित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *