• भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने बिना सत्यापन के बाहरी कर्मीयो के कार्य करने के की थी शिकायत
  • पूर्व में शहर के युवाओं ने भी चिनार कंपनी में बिना सत्यापन के बाहरी कर्मियों के काम करने व स्थानीय युवाओं को काम नहीं देने पर किया था प्रदर्शन

सारनी। भाजपा प्रतिनिधि मंडल सारनी ने बिना सत्यापन नई इकाई में बाहरी मजदूरों द्वारा काम करने कि शिकायत एवं पुर्व में शहर के युवाओं द्वारा भी चिनार कंपनी में बाहरी मजदूरों द्वारा बिना सत्यापन काम करने व स्थानीय युवाओं को उक्त कंपनी द्वारा काम नहीं देने जैसी लगातार हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेता हुए सारनी थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने शुक्रवार 5 जून को सतपुड़ा पॉवर प्लांट सारणी में चल रहे डिस्मेंटलीग कार्य यूनिट क्र.06 से 09 जो चिनार कंपनी द्वारा किया जा रहा है जिसका थाना प्रभारी सारणी द्वारा सुरक्षा अधिकारी राघव के साथ निरीक्षण कर सुरक्षा के मापदंडों को देखा गया निरीक्षण के दौरान कोई भी कर्मचारी बिना वेरिफिकेशन के नहीं पाया गया साथ ही नवीन यूनिट 12 के कंस्ट्रक्शन का कार्य जो महारेल एवं बीबीजी कंपनी के द्वारा किया जा रहा है l जिसका भी निरीक्षण किया गया l उपरोक्त जानकारी पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। हालांकि नई इकाई निर्माण कार्य में बड़ी संख्या में झारखंड, आजमगढ़,उत्तरप्रदेश,बिहार,उड़ीसा इत्यादि स्थानों से मजदूर आ रहे है, जिनका सत्यापन अगर वाकई हुआ है तो ठीक है अन्यथा सारनी क्षेत्र और पॉवर प्लांट क्षेत्र के लिए चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि सारनी पुलिस की सार्वजनिक अपील की बाहरी लोगों को किराए पर घर मकान आवास देने लॉज इत्यादि में रखने कि जानकारी पुलिस को अवश्य दे के पश्चात भी किराएदार पुलिस को जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *